UP Kisan Karj Rahat List: जानें कैसे चेक करें अपना नाम नई कर्ज माफी सूची में

UP Kisan Karj Rahat List: नमस्ते दोस्तों, यूपी किसान कर्ज राहत योजना उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज राहत योजना (UP Kisan Karj Rahat Yojana) के तहत एक ऑनलाइन लिस्ट जारी की है। अब राज्य के किसान घर बैठे इंटरनेट की मदद से अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पोर्टल लॉन्च किया है। जिन किसानों ने इस योजना के तहत कर्ज माफी के लिए आवेदन किया था, वे इस पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है, तो आपका कर्ज माफ किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Kisan Karj Rahat List

🔥 Plan NameFarmer Loan Waiver Relief Scheme List
🔥 Launched ByUttar Pradesh Government
🔥 BeneficiariesState Farmers
🔥 ObjectiveTo Waive Agricultural Loans for Farmers
🔥 Official WebsiteClick Here

यूपी किसान कर्ज राहत सूची 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की इस पहल के तहत उन किसानों की सूची तैयार की गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कर्ज का ब्याज चुकाने में सक्षम नहीं हैं। किसान ऋण मोचन योजना के तहत सरकार ने यह तय किया है कि ऐसे किसानों के ₹1 लाख तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। यह योजना उन किसानों पर लागू होती है जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले कर्ज लिया था।

किस-किसको मिलेगा लाभ?

इस योजना में छोटे और सीमांत किसानों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि कमजोर आर्थिक स्थिति वाले किसानों को इस योजना से राहत मिले। यह योजना किसानों की भलाई के लिए शुरू की गई एक खास पहल है जो उन्हें कर्ज से छुटकारा दिलाने में हेल्प करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की किसान ऋण मोचन योजना (UP Kisan Karj Rahat Yojana) 

किसानों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों का ₹1,00,000 तक का कर्ज माफ किया जाता है। अब कृषि विभाग ने 33,000 किसानों की एक नई सूची तैयार की है, जो राज्य सरकार को भेजी जाएगी।

इस प्रस्ताव के मंजूर होते ही, इन किसानों का करीब 200 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। ये किसान राज्य के 19 अलग-अलग जिलों से चुने गए हैं। सरकार की इस आर्थिक सहायता से किसान अपनी खेती और जीवन में सुधार ला सकेंगे और उनकी आय के साधन भी बढ़ सकेंगे।

यूपी किसान कर्ज माफी योजना 2024 के तहत, राज्य सरकार ब्याज छूट योजना के जरिये 2.63 लाख छोटे और सीमांत किसानों को राहत पहुंचाएगी। जिन किसानों ने इस योजना के तहत पंजीकरण कर लिया है, उन्हें कॉल सेंटर की सुविधा मिलेगी। फसल से जुड़ी समस्याओं का समाधान और भुगतान संबंधी मुद्दों के लिए किसान कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत एक ई-खरीद सॉफ्टवेयर भी स्थापित किया जाएगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए पहले आपको किसान कर्ज राहत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया और जानकारी इस आर्टिकल के अंत में दी गई है।

यूपी किसान ऋण मोचन योजना: लाभ और विशेषताएं

किसान ऋण मोचन योजना (Kisan Karj Rahat Yojana) का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा। इस योजना के तहत, राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए ₹1,00,000 तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी लाभार्थी किसानों को कर्ज से मुक्त करना है। लगभग 86 लाख किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपने फसल ऋण से मुक्त होंगे।

किसान वर्गीकरण:

  • सीमांत किसान: वे किसान जो एक हेक्टेयर तक की कृषि भूमि के मालिक हैं और जिनका नाम खतौनी में दर्ज है।
  • लघु किसान: वे किसान जिनके पास उत्तर प्रदेश में 2 हेक्टेयर तक की जमीन है।

योजना के अंतर्गत, उन सभी किसानों के ₹1,00,000 तक के ऋण माफ किए जाएंगे जिन्होंने राज्य के जिला सहकारी बैंक से ऋण लिया है।

पात्रता मानदंड

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और UP Kisan Karj Rahat योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे:

  1. आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  2. यदि किसान सरकारी कर्मचारी हैं या सरकारी पेंशन ले रहे हैं, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  3. केवल छोटे और सीमांत किसान ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ऋण लिया हो।

आवश्यक दस्तावेज

यूपी किसान कर्ज राहत योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • भूमि से जुड़े सभी दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • पहचान पत्र

UP Kisan Karj Rahat List 2024 कैसे देखें?

यदि आप UP Kisan Karj Rahat List में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:

सबसे पहले, UP Kisan Karj Rahat Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

UP Kisan Karj Rahat List 2024
UP Kisan Karj Rahat List 2024

इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज खुल जाएगा। आपको वहां कुछ जानकारी जैसे बैंक का नाम, जिला, शाखा, और क्रेडिट कार्ड विवरण भरना होगा।

इसके बाद, अगली स्क्रीन पर आपकी ऋण मोचन स्थिति दिखाई देगी।

यूपी किसान कर्ज़ राहत योजना में शिकायत कैसे दर्ज करें?

सबसे पहले, योजना की वेबसाइट पर जाएं।

होम पेज पर “शिकायत दर्ज करें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

 इस पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

UP Kisan Karj Rahat List 2024
UP Kisan Karj Rahat List 2024

आप “शिकायत की स्थिति देखें” के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं या “ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड करें” पर क्लिक करके शिकायत का ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारूप खुलने पर, सभी आवश्यक जानकारी भरें और “सबमिट” के विकल्प का चयन करें।

यदि आप ऑफलाइन प्रारूप का यूज कर रहे हैं, तो इसे भरकर हेल्पडेस्क पर कलेक्ट्रेट में जमा करें।

शिकायत की स्थिति कैसे जानें?

यदि आप UP Kisan Karj Rahat Scheme 2024 के तहत ऑनलाइन शिकायत की स्थिति जानना चाहते हैं, तो निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश लेबर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट खुलने पर, आपको होमपेज पर शिकायत की स्थिति का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  3. अगली स्क्रीन पर, आपको आयु, पता, आधार कार्ड, और आवेदक का नाम जैसी जानकारी भरनी होगी।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद, एक बार सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं।
  5. फिर “सबमिट” पर क्लिक करें। इसके बाद, आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

शासनादेश देखने की प्रक्रिया

  1. पहले UP Kisan Karj Rahat List की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर शासनादेश के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक सूची खुलेगी। अपनी आवश्यकतानुसार विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें आप शासनादेश देख सकते हैं।

ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए प्रारूप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. पहले किसान कर्ज राहत/माफी लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज खुलने पर “शिकायत दर्ज करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. फिर “ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड करें” पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी।
  4. डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें। इस प्रकार, आप शिकायत दर्ज करने के लिए ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

लॉगिन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज खुलने पर “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. फिर “साइन इन” पर क्लिक करें। इस प्रकार, आप किसान कर्ज राहत लिस्ट या upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

और पढ़ें: MP Vikramaditya Scholarship Yojana 2024: सभी छात्रों को मिलेगा ₹2500, जानें कैसे करें आवेदन

Author

  • नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम रवि कुमार सहानी है। मैं पिछले 2 साल से आर्टिकल राइटिंग और ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। इसके साथ ही, मैं एक प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर भी हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल्स और मोबाइल फोन्स में गहरी रुचि है, और इसी वजह से मैं इन विषयों पर आर्टिकल लिखना सबसे ज्यादा पसंद करता हूँ। नई-नई जानकारियाँ साझा करना और ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना मुझे प्रेरित करता है। आप सभी का इस सफर में साथ देने के लिए धन्यवाद!

    नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम रवि कुमार सहानी है। मैं पिछले 2 साल से आर्टिकल राइटिंग और ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। इसके साथ ही, मैं एक प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर भी हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल्स और मोबाइल फोन्स में गहरी रुचि है, और इसी वजह से मैं इन विषयों पर आर्टिकल लिखना सबसे ज्यादा पसंद करता हूँ। नई-नई जानकारियाँ साझा करना और ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना मुझे प्रेरित करता है। आप सभी का इस सफर में साथ देने के लिए धन्यवाद!

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

गरीब लोगों की होगी मौज, 200KM रेंज के साथ मामूली से कीमत में आ रही Jio Electric Scooter Creta का पसीना छुड़ाने आया नया दमदार Toyota का शानदार कार Yamaha MT-03: दमदार स्पोर्ट बाइक स्पोर्टी डिजाइन जो करता है इंप्रेस नए साल में सिर्फ ₹6,000 में HMD Key स्मार्टफोन लॉन्च! नीता अंबानी का नया साल और ग्लैमरस अंदाज